उत्तर प्रदेशराज्य

एमजेपीआरयू के कृषि संकाय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर की द्वितीय काउंसलिंग संपन्न, 24 छात्रों ने प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित की।

बरेली,21जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कृषि संकाय में संचालित बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम की द्वितीय काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत 24 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया तथा प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी-अपनी सीट सुनिश्चित (लॉक) कर ली।
कृषि संकायाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पाठ्यक्रम में कुछ सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी चरण में पुनः काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में पात्र अभ्यर्थियों को समयानुसार सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।
उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं अपने पंजीकृत ई-मेल/मोबाइल पर भेजी जाने वाली सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान दें, ताकि आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में समय पर प्रतिभाग कर सकें।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------