30 अगस्त 2022 राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिफल
आज द्वादश गुरु व खष्ठम चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता है। यात्रा को लेकर लाभ रहेगा। धन प्राप्ति की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। बेल व तुलसी का वृक्ष लगाएं।

वृष राशिफल
आज का दिन बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें।

मिथुन राशिफल
आज के दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

कर्क राशिफल
गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। जॉब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र व शनि जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बेल का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल
सूर्य द्वादश व सप्तम गुरु शुभ है।चन्द्रमा इसी भाव में है।गुरु व चन्द्रमा मंगलमय है।जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।अपराजिता व तुलसी का पेड़ लगाएं।

तुला राशिफल
शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब के लिए शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आम का पेड़ लगाएं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल
सूर्य दशम भाव में रहकर कर्म को लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि से एकादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व पीला शुभ है। सरपंखा की जड़ धारण करें।

धनु राशिफल
आज चन्द्रमा दशम भाव में है। गृह निर्माण को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर शमी का पेड़ लगाएं।

मकर राशिफल
गुरु तृतीय ,सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। शनि इसी राशि में वक्री हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। बेल का पेड़ लगाएं। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव व शनि इसी राशि से द्वादश है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल
सूर्य इसी राशि से खष्ठम व गुरु इस राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। इससे शुभता बढ़ती है तथा नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। बड़ा आर्थिक लाभ संभावित है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper