Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कर समापन। बरेली के ओम अरोरा इंडिविजुअल अंडर -19 के बने विजेता


बरेली,27 सितम्बर। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के बैडमिंटन हॉल में कल 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कारों की बौछार के साथ समापन हो गया।
समापन कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मण्डल बरेली रामाज्ञा कुमार जी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, बरेली डॉ. अजीत कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा विकास खंडेलवाल जी तथा ओम प्रकाश राय जी ने टीम इवेंट के विजेता,उप विजेता तथा तीसरे स्थान प्राप्त खिलाड़ियों व इंडिविजुअल टीम में विजेता – उप विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,मेडल्स तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इससे पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली रामाज्ञा कुमार जी का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉ0 अजीत कुमार जी ने बुके प्रदान कर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉ. अजीत कुमार जी का स्वागत पी.एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय जी ने किया तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बरेली श्री विकास खंडेलवाल जी का स्वागत मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, शारीरिक शिक्षक, शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अवनीश यादव जी तथा नईम अहमद ने किया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------