8 अक्टूबर 2022 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल :अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी कोई महत्वाकांक्षी योजना आज पूर्ण हो सकती है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशिफल :अपने समय का सदुपयोग करेंगे तो अपेक्षित परिणाम अवश्य मिलेंगे। आपकी कार्यकुशलता में विकास होगा। बुद्धिमान लोगों की सलाह का अनुसरण करें। शाम तक सभी रुके हुए कार्य शुरू हो जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे।

मिथुन राशिफल :व्यापार के नये क्रिएटिव आइडियाज विचार मिलेंगे। सरकारी मामलों में सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह मन थोड़ा खराब रहेगा। अपनी बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करें,उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं।

कर्क राशिफल :पुराने निवेशों का लाभ प्राप्त होगा। अपनी गलतियों को स्वीकारने की आवश्यकता है। आपके व्यवहार से कोई दुखी न हो इसका ध्यान रखें। अधीनस्थों से लाभ प्राप्त होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल :हित शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अपना दबदबा रखने का प्रयास करेंगे। सभी काम योजनानुसार करें तभी सफलता मिलेगी। अपने स्वाभिमान की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल :सरकारी कार्यों में कुछ विलम्ब हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। लोगों से बहुत अपेक्षा न करें। क्रोध से आपको बचना चाहिये। आज आप पूजापाठ में काफी रुचि लेंगे। आपसी लोगों का सामंजस्य प्राप्त होगा।

तुला राशिफल :कार्यक्षेत्र में असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। व्यवसायिक यात्रा में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ध्यान रखना होगा। उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर दिखाई देंगे।

वृश्चिक राशिफल :स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले सत्र में करना उचित होगा। तनाव और डर का वातावरण रहेगा। ऑफिस में आप प्रतिस्पर्धात्मक ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं।

धनु राशिफल :परिजनों का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर दिन शुभ रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा चलेगी।

मकर राशिफल :आपको पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिल सकता है। घर की कोई समस्या दूर होगी। ऑफिस में आपको सम्मान मिल सकता है। अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर पायेंगे। विरोधी पूरी तरह निष्प्रभावी रहेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे।

कुम्भ राशिफल :गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। असत्य बोलने से आपको बचना चाहिये। प्रणय जीवन की गलतफहमियों को दूर करने का अवसर मिलेगा। माइग्रेन के रोगियों की परेशानी बढ़ेगी।

मीन राशिफल :पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से नाराजगी हो सकती है। वरिष्ठजनों से बहसबाजी न करें। धन के निवेश करने के लिये दिन शुभ नहीं है। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। ठंडे भोजन या पदार्थों का सेवन करने से बचें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper