Saturday, March 28, 2026
Latest:
खेल

विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की सेल्फी, बैकग्राउंड में दिखाई दिया बेटी वामिका का प्ले एरिया

मुंबई: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी क्यूट कपल में शामिल हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। आए दिन वह दोनों तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखाई देते है। इसी बीच कपलने अपनी बालकनी से एक सेल्फी साझा की है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है। लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी बैकग्राउंड में बच्चों का खेल गार्डन है, जिससे हमें आश्चर्य होता है कि क्या वह वामिका का खेल क्षेत्र है?

सेल्फी में अनुष्का शर्मा को वाइट और ऑरेंज कलर का टॉप पहने देखा जा सकता है। इस दौरान अदाकारा अपने नो-मेकअप लुक को फ्लॉन्ट करती हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है। दूसरी ओर, हम विराट कोहली को भूरे रंग की टी-शर्ट पहने और सेल्फी लेते हुए एक बड़ी मुस्कान दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वाकई में ये बेहद क्यूट लग रही है। क्रिकेटर विराट कोहली ने मंगलवार को अपनी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक नई सेल्फी पोस्ट की है। फोटो में उनकी बेटी वामिका के खेल क्षेत्र की झलक भी मिलती है। विराट ने पोस्ट को लाल दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------