बिजनेस

पियाजियो व्‍हीकल्‍स प्रा. लि. इंडिया ने इंदौर में वेस्‍पा और अप्रिलिया के लिए शानदार डीलरशिप का उद्घाटन किया

इंदौर, 22 सितंबर 2023: पियाजियो व्‍हीकल्‍स प्रा. लि. ने इंदौर में एक बिलकुल नई और लग्‍जुरियस डीलरशिप के शुभारंभ की घोषणा की है। इसका नाम मेसर्स मियो बाइक प्रा. लि. है और यहाँ मशहूर वेस्‍पा और स्‍पोर्टी अप्रिलिया टू-व्‍हीलर्स मिलेंगे। नया शोरूम एवं एक्‍सपीरियंस जोन टू-व्‍हीलर्स की वेस्‍पा, अप्रिलिया एसएक्‍सआर और एसआर रेंज के तहत सभी उत्‍पादों और उनकी आधिकारिक मर्चेंडाइज़ की पेशकश करेगा।

इस डीलरशिप में शोरूम 651 वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है और सर्विस वर्कशॉप 1835 वर्गफुट क्षेत्र में मौजूद है। इसे दुनिया भर की डीलरशिप्‍स जैसा अनुभव देने के लिये डिजाइन किया गया है। यहाँ इटालियन ब्राण्‍ड्स की धरोहर झलकती है। मेसर्स मियो बाइक प्रा. लि. इंदौर में अपने सभी ग्राहकों को अत्‍याधुनिक अनुभव और सर्विस से खुश करने के लिये प्रतिबद्ध है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए, पियाजियो व्‍हीकल्‍स प्रा. लि. में 2 व्‍हीलर डोमेस्टिक बिजनेस (आईसीई) के एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री अजय रघुवंशी ने कहा, “इंदौर को भारत के सबसे जीवंत शहरों में से एक माना जाता है और इसलिये हम यहाँ अपनी बिलकुल नई और लग्‍जुरियस वेस्‍पा एण्‍ड अप्रिलिया डीलरशिप की घोषणा करते हुए उत्‍साहित हैं। इस तरह, हम अपने ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुंचेंगे और हमें इस शहर में अपने प्रमुख वेस्‍पा तथा अप्रिलिया स्‍कूटर्स लाने का मौका मिलेगा। भारत के लक्‍जरी स्‍कूटर ब्राण्‍ड्स में से एक होने के नाते हम लगातार उच्‍च-गुणवत्‍ता के उत्‍पाद प्रदान करने और अपने ग्राहकों के लिये स्‍वामित्‍व का सबसे बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं।‘’

---------------------------------------------------------------------------------------------------