उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में थाना चोपन पर आबकारी अधिनियम के विभिन्न अभियोग से सम्बन्धित 624 पेटी में 5499 लीटर अंग्रेजी शराब व देशी शराब का विनिष्टीकरण कराया गया

सोनभद्र,शासन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के अन्तर्गत डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व आपरेशन कुशल पर्यवेक्षण थाना चोपन पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित आबकारी अधिनियम के लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 09 मुकदमो का माल नष्ट करने व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 42 मुकदमों का माल नष्ट करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके अनुपालन में 22 मार्च को नायब तहसीलदार सदर श्री रजनीश यादव, अभियोजन अधिकारी सोनभद्र श्री दिलीप जायसवाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय की उपस्थिति में थाना चोपन के आबकारी अधिनियम के 51 मुकदमो से सम्बन्धित कुल 624 पेटी में 5499 लीटर अंग्रेजी शराब व देशी शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

रवीन्द्र केसरी सोनभद्र

---------------------------------------------------------------------------------------------------