मनोरंजन

फिल्म ‘The Bhootnii’ से संजय दत्त का दमदार लुक पोस्टर रिलीज


मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की आने वाली हॉरर-थ्रिलर फिल्म The Bhootnii से उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पोस्टर में संजय दत्त ‘बाबा’ के अवतार में नजर आ रहे हैं, उनके हाथ में आग की लपटों में घिरी दो तलवारें दिखाई दे रही हैं, जबकि वह पेड़ की शाखाओं से बंधे हुए हैं।

मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी भी अहम किरदारों में
फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी और आसिफ खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने इन सभी सितारों के पोस्टर भी जारी किए हैं।

संजय दत्त ने पोस्टर शेयर कर लिखा खास मैसेज
संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा—
“जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जाएंगे डर के भाग, बाबा लगाएंगे सबकी वाट! ट्रेलर 29 मार्च को, तैयार हो जाइए भूतनी के लिए, 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में।”

सिद्धांत सचदेव के निर्देशन में बनी है फिल्म
The Bhootnii का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है, जो इसके लेखक भी हैं। संजय दत्त ने इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट के साथ मिलकर किया है। हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be