परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 आरटीओ-एआरटीओ के तबादले, देखें पूरी सूची
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। 24 एआरटीओ और 11 आरटीओ अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना बताया जा रहा है।
इस क्रम में झांसी में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय को लखनऊ का नया आरटीओ (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के मौजूदा आरटीओ संदीप कुमार पंकज को मुरादाबाद भेजा गया है।
आरटीओ स्तर पर किए गए प्रमुख तबादले:
- अनीता सिंह, जो परिवहन आयुक्त मुख्यालय में तैनात थीं, अब मेरठ की आरटीओ प्रशासन होंगी।
- हिमेश तिवारी को मेरठ से स्थानांतरित कर प्रयागराज का आरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है।
- राजेश कुमार वर्मा को मिर्जापुर से हटाकर झांसी आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।
- रविकांत शुक्ला, जो बस्ती में तैनात थे, को मिर्जापुर का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।
- दिनेश कुमार को बरेली से हटाकर मुख्यालय में सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रणव झा, जो मुरादाबाद में थे, अब बरेली आरटीओ प्रवर्तन होंगे।
- नवप्रोन्नत अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य को बस्ती का आरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है।
- प्रयागराज के आरटीओ राजेश कुमार मौर्य को गोंडा आरटीओ प्रशासन का कार्यभार सौंपा गया है।
- उमाशंकर यादव अब गोंडा से स्थानांतरित होकर मुख्यालय में नियोजन/जल परिवहन और अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
एआरटीओ स्तर पर हुए तबादले इस प्रकार हैं:
- अलका शुक्ला (प्रयागराज) अब सुल्तानपुर की एआरटीओ प्रशासन होंगी।
- अमिताभ चतुर्वेदी (मेरठ) को संभल भेजा गया है।
- भूपेश कुमार गुप्त (प्रयागराज) अब सुल्तानपुर एआरटीओ प्रवर्तन होंगे।
- राजीव कुमार बंसल (बुलंदशहर) को लखनऊ प्रथम दल का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।
- नंदकुमार (सुल्तानपुर) को गौतम बुद्ध नगर का एआरटीओ प्रवर्तन (तृतीय दल) बनाया गया है।
- सर्वेश चतुर्वेदी को वाराणसी से सीतापुर स्थानांतरित किया गया है।
- धनवीर यादव (सोनभद्र) अब गाजीपुर एआरटीओ प्रशासन होंगे।
- नानक चंद्र शर्मा (आगरा) को औरैया का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
- मनोज कुमार सिंह (रायबरेली) को गाजियाबाद भेजा गया है।
- शांति भूषण पांडेय (शाहजहांपुर) को लखीमपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
- अंबुज (कानपुर) को रायबरेली एआरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है।
- माला बाजपेई (सीतापुर) अब बस्ती की एआरटीओ प्रशासन होंगी।
- संजीव कुमार सिंह (हरदोई) को उन्नाव एआरटीओ प्रवर्तन (प्रथम दल) बनाया गया है।
- प्रवेश कुमार सरोज (संभल) को बरेली का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
- महेंद्र बाबू (सहारनपुर) को अमेठी भेजा गया है।
- संदीप कुमार जायसवाल (बरेली) अब सहारनपुर में एआरटीओ प्रवर्तन (द्वितीय दल) होंगे।
- मनोज प्रसाद वर्मा (मथुरा) को वाराणसी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
- मनोज सिंह (बरेली) को महाराजगंज स्थानांतरित किया गया है।
- राम प्रकाश सिंह (हमीरपुर) को चित्रकूट का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
- अरविंद कुमार सिंह (उन्नाव) को हरदोई का एआरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है।
- राजीव कुमार (बहराइच) को प्रयागराज का एआरटीओ प्रवर्तन (द्वितीय दल) बनाया गया है।
- विपिन चौधरी (गौतम बुद्ध नगर) को ललितपुर भेजा गया है।
- विवेक कुमार शुक्ला (चित्रकूट) को मुख्यालय में सहायता अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का यह फेरबदल विभागीय कार्यक्षमता को दुरुस्त करने और क्षेत्रीय कार्यालयों को नई ऊर्जा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि यह बदलाव जमीनी स्तर पर किस हद तक सुधार लाते हैं।