Thursday, September 10, 2026
धर्मलाइफस्टाइल

जब जीवन में मिलने लगे ऐसे 5 संकेत, समझिए अमीर बनने वाले हैं आप

 

पुराणों में कहा गया है कि यदि किसी पर धन की देवी माता लक्ष्मी पर कृपा हो जाय तो उसके घर कभी धन- वैभव की कमी नहीं होती लेकिन यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी देवी एक जगह पर ज्यादा टिक कर नहीं रहतीं। देवा लक्ष्मी चंचल होती है।

माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा होने का पहला संकेत यह है कि जब आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है।

झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाये तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

शंख की आवाज सुनाई देना भी आपके घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।

सुबह सुबह गन्ना दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है तो ये साफ संकेत है कि आपके दिन पलटने वाले हैं।

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। जहां-जहां उल्लू होता है वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------