Top Newsराज्य

गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, मूर्ति से बिजली की तार टच होने पर लोगों को लगा करंट, एक की मौत और कई घायल

मुंबई: मुंबई में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान दुखद घटना सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार विसर्जन के समय रास्ते में लटक रहा बिजली का तार मूर्ति को टच कर गया। करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई और 6 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह घटना साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर हुई, जब बिजली का एक तार गणपति जी की मूर्ति पर लगी। अधिकारी ने बताया कि 5 घायलों (सुभांशु कामत, तुषार गुप्ता, धर्मराज गुप्ता, करण कनौजिया और अनुष गुप्ता) को पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। राज्य में बड़े पैमाने पर बप्पा को विदाई देने के दौरान कुछ जगहों से हादसों की भी खबर आई। पालघर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोग बह गए थे। हालांकि, उन्हें बचा लिया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर और मुंबई पुलिस के ड्रोन ने हवाई निगरानी बनाए रखी।