Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मा0 मुख्यमंत्री जी ने बरेली मण्डल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की कार्य योजना की करी समीक्षा

बरेली, 30 जून। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज बरेली मण्डल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की कार्य योजना की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि बरेली मण्डल में कुल 5121 करोड़ रुपए की लागत से 2155 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसके अन्तर्गत 06 स्टेट हाइवे, 56 एमडीआर/ओडीआर, 01 बाईपास, 23 धमार्थ कार्य, 06 लाजिस्टिक/ इंडस्ट्रीयल कार्य, 01 आईएससी रोड, 394 चीनी मिल, 255 न्यू कंस्ट्रेक्शन, 01 सीआरआईएफ रोड, 35 रोड सेफ्टी सम्बंधित कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में 91 बडे़/लद्यु सेतु कार्य, नगरीय क्षेत्र में 02 बडे़/लद्यु सेतु कार्य, 04 आरओडी, 1280 मार्गों का मरम्मत कार्य सम्मिलित हैं।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने विधान सभावार प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें। जनप्रतिनिधि प्रस्तावों में कोई संशोधन या सुझाव देना चाहते हैं तो उसे तत्काल उपलब्ध कराये, जिससे उक्त कार्य योजनाओं की 15 जुलाई 2026 तक स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त की जा सके तथा 15 अगस्त 2026 तक शिलान्यास कर कार्य प्रारम्भ कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य योजना को प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, जिससे कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण हो सके।

बैठक में मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद, मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बी0एल0 वर्मा, मा0 वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मा0 पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मा0 मंत्री सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री जे0पी0एस0 राठौर, मा0 राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, मा0 सांसद शाहजहांपुर अरूण सागर, मा0 सदस्य विधान परिषद बरेली कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, मा0 सदस्य विधान परिषद पीलीभीत सुधीर गुप्ता, मा0 सदस्य विधान परिषद बदायूं अशीष पाठक, मा0 विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा, मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, मा0 विधायक बदायूं महेश चन्द्र गुप्ता, मा0 विधायक बिल्सी हरीश कुमार यादव, मा0 विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, मा0 विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, मा0 विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा, मा0 विधायक कटरा डॉ0 वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस‘, मा0 विधायक जलालाबाद हरि प्रकाश शर्मा, मा0 विधायक ददरौल अरविन्द कुमार सिंह, मा0 विधायक पुवॉया चेतराम पासी, मा0 विधायक बरखेड़ा प्रवक्ता नन्द, मा0 विधायक बीसलपुर विवेक शर्मा, अधिकारियों में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, जिलाधिकारी अविनाश सिंह व लोक निर्माण विभाग के मण्डलीय व जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------