Thursday, September 10, 2026
Top Newsदेशराज्य

‘मैं बोर हो गया था इसलिए मां को मार डाला’, बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा बेटा

नासिक। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे (Son) ने महज़ “बोरियत” के कारण अपनी मां (Mother) की हत्या कर दी। घटना नासिक के जेल रोड स्थित शिवाजीनगर इलाके की है। मंगलवार रात 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल (Yashodabai Murlidhar Patil) की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। इस भयावह घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद नासिक रोड पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा, “मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।”

-------------------------------------------------------------------------------------------

पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली। घर पहुंचने पर पुलिस को यशोदाबाई का शव मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद उर्फ बालू पाटिल मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी उसकी बिगड़ती मानसिक स्थिति के चलते कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------