राज्यलखनऊ

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली एएमसी सेंटर और कॉलेज लखनऊ कैंट के एएमसी स्टेडियम में शुरु।

लखनऊ, 06 फ़रवरी 2026

रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तत्वावधान में रिक्रूटिंग ऑफिस (मुख्यालय), लखनऊ द्वारा 06 फरवरी 2026 से लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में भर्ती रैली शुरु की गई।

भर्ती रैली के पहले दिन सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आनेवाले उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के लिए भर्ती रैली हुईं । इस श्रेणी के लिए संबंधित 13 जिलों से कुल 370 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें 265 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में हिस्सा लिया।

पहले दिन मेजर जनरल मनीष कुमार, जेडआरओ (यूपी और यूके) ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

07 फरवरी 2026 को संबंधित 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) श्रेणी के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी ।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नग, फतेहपुर और लखनऊ – से लगभग 13,000 अभ्यर्थी इस रैली में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में सिलेक्शन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है। रैली से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवार बाद में किसी भी कन्फ्यूजन से बचने के लिए रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर), लखनऊ से संपर्क करें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------