रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालयी सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बरेली,19फरवरी। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं0 दीनदयाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कल अंतर विश्वविद्यालयी सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में विश्वविद्यालय से संबद्ध 04 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग़ किया। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना से प्रतिभाग किया, जिसके आधार पर आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 जो असम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जाएगी श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल सचिव द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं स्वागत उद्बोधन से हुआ। अपने संबोधन में खेल सचिव ने कहा कि “खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह, समर्पण और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मा० कुलपति महोदय ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता में परीक्षा नियंत्रक- श्री संजीव कुमार सिंह, कीड़ा सचिव परिसर- डॉ0 नीरज कुमार, सह-क्रीड़ा सचिव- डॉ0 अजीत सिंह, सह-क्रीड़ा सचिव- सहायक-क्रीड़ा सचिव- विजय कुमार सिंहाल, डॉ0 इंद्रप्रीत कौर, डॉ इरम नईम, सेपक टाकरा टीम विशेषज्ञ, क्रीड़ा कर्मचारी एवं महाविद्यालय से आए टीम प्रबंधक/प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट



