शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे…शाम तक वापसी की आस

मुंबई: वीरवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। हालांकि शाम तक उलटफेर संभव है लेकिन एक समय में आज सेंसेक्स करीब 850 अंक नीचे गिर गया वहीं, निफ्टी 50 भी ट्रेड के समय अपने डे लो 25,567.75 पर पहुंच गया। मार्केट की इस बिकवाली में मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों को ज्यादा नुकसान हुआ। निवेशकों के करीब-करीब 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए।


सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इटरनल, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और एसबीआई के शेयरों में तेजी आई जबकि क्वालिटी वॉल्स, इंडिगो, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट रही। शेयर बाजार में खासतौर पर आईटी कंपनियों के शेयरों पर एआई का असर अभी कम होता नजर नहीं आ रहा है। शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे भू-राजनीतिक तनाव बड़ा कारण है। अमेरिका की ओर से ईरान पर संभावित कार्रवाई की खबरों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
