बिजनेस

प्राइवेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, EPFO ने किया ब्याज दरों का ऐलान

 


नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ के तौर पर जमा हो रही आपकी पूंजी पर ब्‍याज दरों का ऐलान कर दिया है। इस वित्त वर्ष के लिए EPF पर 8.25% की दर से ब्‍याज मिलेगा। सरकार ने पहले से चली आ रही ब्‍याज दर में कोई कटौती नहीं की है और इसे 8.25% पर बरकरार रखा है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया की अगुवाई में हुई ईपीएफओ (EPFO) की अहम बैठक में ये फैसला लिया गया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई, जिसमें पीएफ ब्याज दरों को लेकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज EPFO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जो फंड के प्रबंधन, निवेश और वितरण की निगरानी करता है। पिछले साल फरवरी में, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा था। हालांकि, 2024 में, इसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------