होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएँ

गोण्डा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के बाद पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी अधिकारियों ने मिलकर पर्व की खुशियाँ साझा की।

अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से रंगा
समारोह में आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती गरिमा भूषण, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक, जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन, वामासरथी संघ की अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, IFS ट्रेनी सुश्री प्रिया अग्रवाल और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतलाल पटेल सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएँ और बधाईयाँ दी।

पुलिस परिवार में भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें पुलिस परिवार के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना झलकती रही।
