Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा गोंडा की सर्किट हाउस में हुई अहम बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर हुई रणनीति तय

गोण्डा। भाजपा गोंडा ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस गोण्डा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री/पूर्व प्रदेश मंत्री निलिमा कटियार भी मौजूद रही।

बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेता और विधायक
बैठक में जिले के कई वरिष्ठ विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडे, प्रभात कुमार वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण और अजय सिंह के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को पहुंचाना मुख्य लक्ष्य
जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना और जिला से बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति का पालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

जिला स्तर से बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक में जिले भर से भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सभी स्तरों पर नियमित बैठकें और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------