Friday, July 3, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा निरीक्षक को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधो पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गयी

आज दिनांक 02.07.2026 को जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद के अपराध शाखा में नियुक्त पुलिस निरीक्षक श्री रणविजय सिंह के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महोदय द्वारा बताया गया कि पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। यह केवल अधिकारों में वृद्धि नहीं, बल्कि दायित्वों और उत्तरदायित्वों में भी वृद्धि का प्रतीक है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------