जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की करी समीक्षा


बरेली,18अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए। इसके लिए लेखपालों को गेहूं क्रय केंद्रों पर तैनात करने के निर्देश दिए गए ताकि किसान वहीं पर आसानी से अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गरीब किसान को क्रय केंद्र से निराश होकर वापस ना लौटना पड़े ।

बैठक में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने एवं जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडे, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहित समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
