जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की करी समीक्षा

बरेली,18अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि धारा-80 के प्रकरणो का समय से निस्तारण किया जाये, समस्त उपजिलाधिकारी को समस्त भूमि संबधित मामलो व राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अंश निर्धारण के मामले भी लंबित ना रखे जाये, प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन मानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति को समय-समय पर अपडेट किया जाए और जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि०/ रा०) संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
