11 मार्च से 13 मार्च तक लग रही है विशेष लोक अदालत

बरेली,09 मार्च। अपर सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती जया प्रियदर्शिनी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली ने बताया कि जनपद बरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लघु आपराधिक वार्दो के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। सभी न्यायालयों द्वारा लघु आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए वादों का चयन किया गया है, जिनका सफल निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली सचिव द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वार्दो का सफल निस्तारण कराएं।


सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा यह भी बताया गया कि उपरोक्त लोक अदालतों को सफल बनाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा नामित सभी पराविधिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति अलग-अलग तहसील, ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों में की गई है, जिससे आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जा सके और लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
