Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन, एसपी विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह शिविर महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मंदिर के तत्वावधान में उपरहितन पुरवा और जानकी नगर में आयोजित किया गया था।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जानकी नगर शिव बहादुर पाण्डेय, प्रधानाचार्य शिव शंकर शुक्ला, योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे और करूणेश पटेल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्राओं ने महाभारत की मार्मिक कथा ‘द्रौपदी चीर हरण’ विषय पर अभिनय और नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें खुशी, कशिश, कोमल और सिमरन शुक्ला ने भाग लिया।

इसके साथ ही निशा यादव ने अपनी स्वरचित कविता ‘मैं हिन्दुस्तान हूँ’ का पाठ कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं काव्या तिवारी, प्रिया पटेल और आर्या तिवारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। नारी शक्ति का संदेश देते हुए मरियम ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान शिविर के सातों दिनों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट सविता मक्कड़ ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर एनएसएस की दोनों इकाइयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। विशेष लीडर राधा मिश्रा, सुपर लीडर पूर्णिमा शुक्ला, अनुशासन लीडर कशिश सिंह और खुशी जायसवाल के साथ ही ग्रुप लीडर निशा यादव, श्रद्धा गंगवार, सविता मक्कड़ और सिमरन शुक्ला को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया।

सत्र 2025-26 के लिए एनएसएस ‘द बेस्ट’ का खिताब श्रद्धा गंगवार को प्रदान किया गया। इसके अलावा एनएसएस के चारों समूहों की सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राधा मिश्रा ने किया। पूरा आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

समारोह के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डॉ. आनन्दिता रजत, भूतपूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम छाबड़ा, रंजना बन्धु, एनएसएस स्टाफ विजय प्रकाश श्रीवास्तव और दिनेश श्रीवास्तव सहित ज्ञानस्थली परिवार के सभी सदस्यों ने शिविर के सातों दिनों में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।

SEO Keywords: Gonda NSS camp closing ceremony, Saraswati Devi Nari Gyansthali PG College Gonda, NSS special camp Gonda news, Vinneet Jaiswal SP Gonda program, NSS volunteers program Gonda, Gonda college cultural program, एनएसएस शिविर समापन गोंडा, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज गोंडा, एनएसएस विशेष शिविर कार्यक्रम, गोंडा कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोंडा एसपी विनीत जायसवाल कार्यक्रम, एनएसएस छात्राओं का सम्मान

---------------------------------------------------------------------------------------------------