हथकरघा प्रदर्शनी का जिला सूचना अधिकारी ने किया समापन।बुनकरों को दिए प्रमाण पत्र, ऑनलाइन बिक्री की दी सलाह

बरेली, 24 मार्च। रामलीला मैदान हार्टमैन में चल रही प्रतिक हथकरघा प्रदर्शनी का समापन कल जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए और हथकरघा मेले की प्रशंसा की गई तथा बुनकरों का उत्साह वर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजन, भविष्य में भी कराने की बात रखी।

उन्होंने बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सम्बोधित करते हुए उन्हे ऑन लाइन प्लेटफार्मो पर भी बिक्री करने की सलाह दी। सभी बुनकरों की ओर से अमिता शुक्ला द्वारा जिला सूचना अधिकारी का स्वागत किया गया।

सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार शुक्ल द्वारा हथकरघा मेले को सफल बनाने हेतु प्रशासन, जन प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं बरेली के निवासियों को हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
