रूहेलखण्ड विश्विद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र के दो युवा करेंगे युवा संसद में राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

बरेली,31मार्च। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के सांस्कृतिक केंद्र के दो युवा दैनिक जागरण युवा संसद में जनपद स्तर से विजय प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय और बरेली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समाचार पत्र समूह दैनिक जागरण की ओर से इस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है ,जिसमें युवाओं में संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली की समझ विकसित करना इसका उद्देश्य है । इसके अंतर्गत रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के सांस्कृतिक केन्द्र के चार विद्यार्थियों में से पक्ष और विपक्ष में सुनैना सक्सेना और दीपांशु दीप ने प्रथम एवं अक्षिता पाराशरी और ईनाम खान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। देश के कई प्रमुख शहरों में से विजेता कुल 74 युवा सांसदों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया । इन्हें 15 दिनों तक ऑनलाइन प्रशिक्षण में संसदीय कार्यवाही की रूपरेखा एवं नियमों से अवगत करवाया गया । राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद का आयोजन 30 एवं 31 मार्च 2026को मिरिंडा हाउस, नई दिल्ली में किया जा रहा है।जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्विद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के प्रथम स्थान पर चयनित दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर जनपद एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे और एक राष्ट्र एक चुनाव, प्रसारण सेवाओं में सुधार और न्यायिक सेवाओं में सुधारों की समीक्षा विषयक चर्चा में शामिल होंगे। सांस्कृतिक केन्द्र के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. के. पी.सिंह, कुलसचिव श्री हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों , शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, कल्चरल क्लब के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


