लाइफस्टाइल

रात को सोने से पहले हल्‍दी वाले दूध का करें सेवन, सेहत को मिलेंगे ये अनोखें लाभ

नई दिल्ली : दूध एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। क्योंकि दूध का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायेदमंद माना जाता है। खासकर शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी ही बल्कि कई बीमारियों से भी आप दूर रहेंगे।

पुरुषों की सेहत के लिए हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर पुरुष एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उसका सेवन रोज करता है तो इससे फर्टिलिटी (Fertility) बढती है, जबकि शरीर में कमजोरी भी नहीं होती है। इसलिए रात को सोने से पहले पुरुषों को हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।

तनाव बदलते वक्त में एक आम समस्या हो गई है। आप ऑफिस से काम करके वापस आते हैं और अक्सर आपको थकान महसूस होने लगती है। जबकि तनाव होना भी एक बड़ी बीमारी बन गई है। लेकिन तनाव और थकावट से खुद को दूर रखने का एक अच्छा उपाय हल्दी वाला दूध है। अगर आप हर दिन रात को सोने से पहले एक गिलास हल्का गुनगुना हल्दी वाला दूध पीते हैं तो इससे आपको तनाव और थकावट में राहत मिलती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीते हैं तो यह आपको बीमारियों से बचाता और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।
नींद अच्छी आती है

हर दिन अच्छी नींद लेना स्वस्थ शरीर की पहली निशानी मानी जाती है। यही वजह है सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपका दिमाग शांत रहता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है। जिससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

कब्ज और गैस की समस्या से खुद को बचाए रखने के लिए हल्दी वाला दूध एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि दूध पाचन के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। जबकि हल्दी से पेट साफ रहता है। ऐसे में अगर किसी को कब्ज और गैस की परेशानी है तो वह रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन दवाई के तौर पर भी कर सकता है।

एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सेवन करने से सर्दी जुखाम दूर होता है। इसके अलावा दूध से आपका गला भी साफ रहता, जबकि अगर आपको गले में परेशानी है तो आप एक गिलास दूध में थोड़ी सी कालीमिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं। जिससे गले के दर्द में आराम मिलता है । जबकि कोरोना काल में इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए भी हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------