Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में आगामी वार्षिक उत्सव Aura Fest 2K26 के प्री-इनॉगरेशन समारोह के अंतर्गत पोस्टर/बैनर का भव्य विमोचन

 

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में आगामी वार्षिक उत्सव Aura Fest 2K26 के प्री-इनॉगरेशन समारोह के अंतर्गत पोस्टर/बैनर का भव्य विमोचन माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर केपी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ऑरा जैसे बहुआयामी उत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रो. अर्चना गुप्ता, डीन आईईटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह फेस्ट छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह मंच तकनीकी, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कौशल के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम, डॉ. प्रीति यादव एवं डॉ. अनिल बिष्ट ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीमवर्क जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Aura Fest 2K26 एक तकनीकी, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव है, जो दिनांक 4 से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है तथा अब तक 500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं।

फेस्ट के दौरान फैशन शो, बैटल ऑफ बैंड्स, सुरसंगम, टेक एक्सपो, डिबगिंग सहित कुल 46 से अधिक आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा तथा संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध बनाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रो. विनय ऋषिवाल (हेड, CSIT), प्रो. संजय मिश्रा (पीएम-उषा समन्वयक), प्रो. एस. के. पांडे (डीन एकेडमिक), प्रो. एस. एस. बेदी, प्रो. यतेन्द्र कुमार, प्रो. अनिल सिंह, प्रो. आर. के. मौर्य एवं डॉ. एम. एस. करुणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन में छात्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें रोहित, नम्रा, राघव शर्मा, हर्षित वार्ष्णेय, साक्षी, प्रियांशु, वैभव, कृष चौधरी, अली, नंदिनी एवं उद्यान्शी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

साथ ही विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सभी ने इस भव्य आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------