जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत संचालित योजनाओं पर घटित होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाये जाने के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न

बरेली,09अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत संचालित योजनाओं पर घटित होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाये जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम अधिशासी अभियन्ता जल जीवन मिशन द्वारा बताया गया कि कापर की केबल जो सोलर पैनल को जोड़ती है उसकी चोरियां हो रही हैं और सोलरपैनल की चोरियां हो रही हैं जैसे ग्राम पुरनापुर,नत्थूरामपुर आदि में चोरियां हुई हैं जिस कारण आपरेशन एंड मेनेटेनेंस वाले प्रोजेक्ट में वाटर सप्लाई प्रभावित हो रही है।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र जहां बार बार चोरी की शिकायतें मिल रही हैं वहां पर नाइट विजन वाले सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाये जाये। इसके साथ ही वहां लगाये गये चौकीदारों का पुलिस वैरिफिकेशन कराया जाये तथा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाये और हो सके तो ग्राम चौकीदारों को ही वहां रखा जाए।

बैठक में बताया गया कि मनौना धाम में हुई चोरी के अपराधियों को पकड़ लिया गया है अभी तक चोरी की 15 एफ.आई.आर भी दर्ज कराई गयी हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक दक्षिण मुकेश चन्द्र मिश्र, अधिशासी अभियन्ता जल जीवन मिशन कुमकुम गंगवार सहित सम्बन्धित ऐजेन्सी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
