Thursday, June 18, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित बैठक सम्पन्न

 


बरेली,09 अप्रैल। जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार तथा नगर निकाय वार एच.सी.बी के निर्धारण की जानकारी लेते हुये कल शाम तक प्रगणकों/सुपरवाइजरों की नियुक्ति किये जाने तथा 10 प्रतिशत कर्मियों की ड्यूटी रिजर्व में लगाये जाने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापकों /ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम सचिवों की नियुक्ति सुपरवाइजरों के रुप में की जाए। इसके अतिरिक्त पंचायत सहायकों की ड्यूटी उनकी ही ग्राम पंचायतों में लगाये जाने के निर्देश दिए गये।
अपर जिलाधिकारी वि/रा द्वारा जानकारी दी गयी कि संबंधित कर्मी की ड्यूटी लगाये जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर भेजा जायेगा। कार्मिकों का प्रशिक्षण तहसील स्तर पर होगा। समस्त कर्मियों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जनपद में 16 अप्रैल से प्रगणकों/सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण आरम्भ होंगे। कर्मियों को मानदेय हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------