Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

उप मुख्यमंत्री,श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में जन-आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजन

बरेली, 25 अप्रैल। प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में कल जन-आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में किया गया ।
इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एकता और एकजुटता का विषय है और बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष का सहयोग मिलता और पर्याप्त सांसद समर्थन में होते तो यह ऐतिहासिक बिल पास हो सकता था। उन्होंने पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को मिले आरक्षण का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी का परिणाम है कि आज बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में एक महिला नेतृत्व कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने जब राष्ट्र के नाम सम्बोधन दिया कि ना मैं हिम्मत हारा हूँ, ना मेरा हौसला टूटा है, मैं मातृ शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दिला कर रहूँगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिस भी क्षेत्र में अवसर पाती हैं, वहां उत्कृष्ट कार्य करती हैं लेकिन मुख्य बात है अवसर मिलना चाहिए और यह मौका भाजपा देगी। लेकिन विपक्ष ने माखौल उड़ाने का कार्य किया है उन्हें आधी आबादी का श्राप लगेगा और भाजपा को आधी आबादी का आर्शीवाद मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वह है जो सती के रूप में यमराज से अपने पति के प्राण वापस ले आयी थी और रानी लक्ष्मी बाई के रूप में अपने दुध मुंहे बच्चे को पीठ में बांधकर अंग्रेजों से लड़ी थी तथा सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को पढ़ने का अधिकार दिया।
 उन्होंने बताया हमारी सरकार ने 40 करोड़ महिलाओं का बैंक खाता खुलवाया, 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाया, 07 करोड़ गरीब परिवारों को आवास दिये जिनमे 90 प्रतिशत महिलाओं के नाम है, आयुष्मान कार्ड, 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सिलेण्डर, 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया तथा 06 करोड़ महिलाओं का लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पुनः लिया  गया है।
उन्होंने कहा कि मा 0 प्रधानमंत्री जीबका नारा है ”बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ।”
उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति का सम्मान अगर किसी ने किया है तो भाजपा ने किया है। हमारे देश की राष्ट्रपति व प्रदेश की राज्यपाल भी महिला हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 2026 में जो पाप किया है उसका परिणाम 2027 में उसे भुगतान पड़ेगा। यह विरोध इस परिसर का नहीं रहना चाहिए इसे घर-घर तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी लेकिन विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
मा0 महापौर ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचलने का कार्य किया है।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नारी का उत्थान और नारी का सम्मान यही है भाजपा की पहचान लेकिन विपक्ष ने महिलाओं के साथ छल किया है।
मा0 सांसद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बारी जब आयी तो लेकिन विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हुआ, यह आक्रोश जन-जन तक जाए।
मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष  भा0ज0पा0
ने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का सपना देखा, जिसके लिए महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया।
इस अवसर पर मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, मा0 विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा, मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्य, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महिला ब्लाक प्रमुख /सभासदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------