Friday, July 17, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

BBAU ने PG एडमिशन के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब 30 जून तक लेट फीस के साथ कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक विलंब शुल्क के साथ अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

सभी श्रेणियों के लिए समान लेट फीस

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सामान्य (यूआर), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए विलंब शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

समय सीमा के भीतर पूरा करें पंजीकरण

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर विलंब शुल्क सहित पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

विश्वविद्यालय ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, पंजीकरण और अन्य आवश्यक जानकारियों के लिए अभ्यर्थी बीबीएयू की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------