Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु स्थलों का चयन एवं खाद्य तथा रसद विभाग की योजनाओं की करी मासिक समीक्षा

 

बरेली,26अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु स्थलों का चयन एवं खाद्य तथा रसद विभाग की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए किअन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु तहसीलों में ग्राम समाज की भूमि, नवीन परती भूमि, ऊसर एवं बंजर आदि भूमि का भो चयन किया जा सकता है अतः 05 मई तक चयन कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से अन्नपूर्णा भवनो का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के लिए लगभग 50 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी तथा इस कार्य में कोटेदारों का भी सहयोग लिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं लेखपालों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेकर शीघ्र भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाए तथा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद अन्नपूर्णा भवनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाए। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि अब तक 09 अन्नपूर्णा भवन स्वयं सहायता समूहों को संचालित करने हेतु दिए जा चुके हैं।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 72 हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए थे , जिनमें से 25 हजार लोगों ने पुनः राशन कार्ड हेतु आवेदन किया गया है जिनकी पात्रता का सत्यापन कराए जाने के निर्देश विभागीय स्तर से मिले हैं।  जिसमे पर निर्देश दिये गए कि अभियान चलाकर सत्यापन कार्य पूर्ण कराया जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) संतोष कुमार, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी बहेड़ी, अधिशासी अभियंता नगर निकाय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------