रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एल एल.एम. साइबर लॉ फाइनल ईयर के छात्रों हेतु जुनियर छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बरेली,10 मई। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कल एल. एल. एम. साइबर लॉ द्वितीय सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं द्वारा अपने फाइनल ईयर केछात्र- छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी जिसकी थीम जेनिथ(ZENITH) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने छात्रों भविष्य में आगे बढ़ने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं व छात्रों को कठिन परिश्रम व समय को न व्यर्थ करते हुए आगे बढ़ने का सुझाव दिया एल.एल .एम. द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंकुर , प्रफुल्ल, आयुष, अविरल गुप्ता , ने गीत प्रस्तुत किए भरत व अविरल ने अपनी पोयट्री व बासुंरी वादन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । जुनियर छात्रों द्वारा फाइनल छात्रों को कई टास्क दिए गए जिनमें प्रश्नावली ,गेम, अभिनय, गायन, नृत्य आदि के आधार पर मिस फेयरवेल श्रेया कोहरवाल व मिस्टर अविरल गुप्ता चुने गए निशात व अंकुर रनरअप रहे।कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में कोर्स कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह , द्वितीय वर्ष की छात्र छात्राएं,शिवी गौर, निशांत, आयुष सिंह, आयुष शुक्ला,नेहा, मोनी यादव, मानसी तिवारी, दिलकशा, आकाश आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन मानसी तिवारी और अंकुश ने किया इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ अमित सिंह विभागाध्यक्ष, प्रो वी के गुप्ता, प्रो अरुण प्रकाशसिंह व विधि विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ शहनाज अख्तर,श्री नईमुद्दीन, सुश्री प्रेक्षा सिंह, जूही नसीम, रविकर यादव, प्रीति वर्मा, ज्योति मिश्रा, डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ लक्ष्मी देवी,शैलेन्द्र सिंह, श्रद्धा स्वरूप एल.एल .एम. साइबर लॉ द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र – छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


