Top Newsदेश

वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस

नई दिल्ली : केरलम में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया. सतीशन केरलम के परावूर से विधायक हैं. सीएम फेस को लेकर पिछले काफी दिनों से जद्दोजहद चल रही थी. रेस में तीन नाम (केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन) थे. मगर आखिर में सतीशन के नाम पर मुहर लगी. कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने सतीशन के नाम की घोषणा की. विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे. केरलम में कांग्रेस गठबंधन यानी UDF ने शानदार जीत हासिल की.

इसी के साथ केरलम में एलडीएफ के 10 साल के शासन का अंत हो गया. यूडीएफ में कांग्रेस, IUML, RSP, केरल कांग्रेस जैसे दल शामिल हैं. कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं. इसके अलावा CPI(M) को 26, IUML को 22, सीपीआई को 8, KEC को 7, RSP को तीन सीटें मिलीं. वहीं, अन्य के खाते में 11 सीटें आईं. इसके बाद से ही यहां सरकार गठन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई. केरलम में कांग्रेस का यूडीएफ के साथ गठबंधन है. सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार था. करीब 10 दिन बाद इस पर मुहर लगी है.

---------------------------------------------------------------------------------------------------