युवाओं में तेजी से बढ़ है मधुमेह रोग एक चिंता का विषय:- डॉ संजय त्रिपाठी

गोण्डा। तेजी से बढ़ रहे युवा वर्ग में मधुमेह (डायबिटीज) की समस्या को देखते हुए एक निजी प्रैक्टिस संगठन एवं नीमा के चिकित्सकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वेद फाउंडेशन, के संस्थापक डॉ संजय त्रिपाठी एवं डॉ सुषमा त्रिपाठी द्वारा मेडिकल क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गोल्डन फेरी रिजॉर्ट्स लखनऊ रोड गोंडा में किया गया। जिसमें गोण्डा एवं बलरामपुर जनपद के अनेक चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय त्रिपाठी (एमडी मेडिसिन) ने मधुमेह रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, तनाव एवं गलत खानपान के कारण युवाओं में डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। दो सुष्मिता त्रिपाठी ने मधुमेह में होने वाले खून की जांचों के बारे में विस्तृत जानकारी दी
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू अग्रवाल ने गर्भावस्था के दौरान होने वाली मधुमेह की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रेगनेंसी में शुगर की अनदेखी मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। उन्होंने समय-समय पर जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आलोक अग्रवाल द्वारा किया गया। वहीं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मधुमेह और हृदय रोगों के बीच संबंध पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित मधुमेह हृदय संबंधी बीमारियों का बड़ा कारण बन रही है, इसलिए समय रहते जागरूकता और उपचार आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने मधुमेह नियंत्रण, जीवनशैली में सुधार तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए। डॉ सुषमा त्रिपाठी अपने धन्यवाद ज्ञापन में ने कहा इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बढ़ती मधुमेह की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना एवं चिकित्सकों को नवीन जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस कार्यक्रम में नीमा संगठन के अध्यक्ष डॉ महमूद आलम एवं सेक्रेटरी डॉ प्रभात रंजन नीमा बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ जुबेर अहमद डॉ देवेश श्रीवास्तव डॉ मो आरिफ खान आदि लगभग 50 डा ने ने सहभागिता की ।

