रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एम०ए० अर्थशास्त्र एवं फाइनेंशियल अर्थशास्त्र में प्रवेश एक जून से, समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन

बरेली,31 मई।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में एम०ए० अर्थशास्त्र एवं एम०ए० फाइनेंशियल अर्थशास्त्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार, 01 जून 2026 से प्रारम्भ हो रही है।
इन दोनों द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी विषय से स्नातक (बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०कॉम० आदि) उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पूरी तरह से पात्र हैं।
एम०ए० अर्थशास्त्र: कुल उपलब्ध सीटें – 40 | वार्षिक फीस – 2,500/- रुपये
एम०ए० फाइनेंशियल अर्थशास्त्र: कुल उपलब्ध सीटें – 20 | वार्षिक फीस – 15,000/- रुपये
प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के आधिकारिक लिंक https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित करना होगा।
छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए पोर्टल का नियमित अवलोकन करें और समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


