Top Newsराज्य

अस्थि विसर्जन के लिए निकले परिवार पर टूटा मौत का कहर! ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में 9 की मौत, कई घायल

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित जंगावाला मोड़ पर ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार लोग अपने एक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान जंगावाला मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में फंस गए लोग, स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे के बाद पिकअप में सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर गई कई जानें, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

हादसे में 9 लोगों की मौत

ट्रक और पिकअप की टक्कर में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं करीब 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग अपने परिवार के एक सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------