Khan Sir Surrender: पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर ने किया सरेंडर, सिविल कोर्ट में भारी हलचल
बिहार के चर्चित शिक्षक और ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संस्थापक खान सर ने आखिरकार कानून के सामने सरेंडर करने पहुंंचे है। पटना के कोचिंग संस्थान में हुई हिंसक झड़प और कथित फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी बनाए जाने के बाद, खान सर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे है। इस घटना के बाद से ही पटना पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद पटना उनके कोचिंग सेंटर में हुई हिंसा और गोलीबारी से शुरू हुआ। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि इस घटना के दौरान गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद खान सर के खिलाफ ‘आर्म्स एक्ट’ और अन्य कई गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उन पर आरोप है कि उन्होंने ही अपने निजी सुरक्षा गार्डों को फायरिंग करने का आदेश दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उनके दो बॉडीगार्ड्स को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार गार्डों ने पूछताछ में यह कबूल किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं
