Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मोहर्रम में इंसानियत की मिसाल! इमाम हुसैन और 72 शहीदों की याद में लगा रक्तदान शिविर, हजारों डोनर बने उम्मीद

लखनऊ: मानवता और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए हुसैनी ब्लड डोनर क्लब (HBDC) ने एक बार फिर रक्तदान अभियान आयोजित किया। वर्ष 2009 से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा यह संगठन इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है।

मोहर्रम के दौरान आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविरों को विशेष महत्व दिया जाता है और इन्हें इमाम हुसैन (अ.स.) को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया जाता है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी भेदभाव के रक्त पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है।

2000 से ज्यादा रजिस्टर्ड डोनर, लगातार बढ़ रहा कारवां

हुसैनी ब्लड डोनर क्लब से वर्तमान समय में 2000 से अधिक पंजीकृत रक्तदाता जुड़े हुए हैं। संस्था के अनुसार यह संख्या लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

क्लब की ओर से रक्तदान और रक्त उपलब्ध कराने का कार्य सभी समुदायों के लोगों के लिए किया जाता है, जिसमें जाति और धर्म के आधार पर कोई अंतर नहीं रखा जाता।

केजीएमयू के सहयोग से 9 मोहर्रम को आयोजित हुआ विशेष शिविर

इसी क्रम में इस वर्ष भी हुसैनी ब्लड डोनर क्लब ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के सहयोग से 9 मोहर्रम, 25 जून 2026 को इमामबाड़ा गुफरान मआब, चौक, लखनऊ में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया।

इस शिविर में इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के 72 शहीदों की याद में कुल …….. यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान के जरिए समाज में जागरूकता बढ़ाने का अभियान जारी रहेगा

हुसैनी ब्लड डोनर क्लब ने कहा कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक अभियानों को जारी रखा जाएगा। संस्था का लक्ष्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाकर मानव जीवन बचाने में योगदान देना है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------