Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

PDA के वृक्षारोपण अभियान के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, गोंडा में सपा कार्यकर्ताओं ने किए कई कार्यक्रम

गोंडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी गोंडा इकाई की ओर से जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और केक काटकर जन्मदिन मनाया।

जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के लिए उम्मीद और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश यादव ने विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद करती है।

उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर, जोन और ब्लॉक स्तर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पौधारोपण किया गया, जरूरतमंद लोगों के बीच फल और मिष्ठान वितरित किए गए तथा अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अरशद हुसैन ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम को पूर्व गोंडा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन सोनू, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हाजी मोहम्मद जकी, विधानसभा अध्यक्ष शिव संपत सिंह और शिव अखिलेश विश्वकर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जावेद अख्तर मंटू ने किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश यादव, नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफजल खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय साहू, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव दीपू, रवि विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी बृजेश कुमार यादव, शाहिद खान, सुरेंद्र बहादुर पासवान, जयेन्द्र तिवारी, मोहम्मद यूसुफ, अनिल भुर्जी, अलखराम, धर्मेंद्र साहू, शब्बीर अहमद, अंकित दुबे और बच्छराज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SEO Keywords: Akhilesh Yadav Birthday, PDA Plantation Drive, Samajwadi Party Gonda, Akhilesh Yadav Janmdin, SP Workers Plantation, Gonda Samajwadi Party News, PDA वृक्षारोपण अभियान, अखिलेश यादव जन्मदिन, समाजवादी पार्टी गोंडा, सपा कार्यकर्ता कार्यक्रम, गोंडा राजनीतिक समाचार, सपा जन्मदिन कार्यक्रम, Samajwadi Party News Uttar Pradesh, Gonda Political News

---------------------------------------------------------------------------------------------------