विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

बरेली, 01जुलाई। जुलाई माह में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ आज माननीय डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा जी विधायक बिथरी चैनपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा एवं बिथरी चैनपुर बरेली से विशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त मलेरिया निरीक्षक एवं डब्लू0एच0ओ0 के प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जायेगा। जिसमें नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एण्टीलार्वा दवा का छिडकाव, फाॅगिंग, नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई। स्वास्थ्य एवं आई0सी0डी0एस0 विभाग घर-घर दस्तक देकर परिवारों को संचारी रोगों के विषय में जागरूकता लायेगें।
शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग इत्यादि समस्त विभाग मिलकर संचारी रोगोें के नियंत्रण के उपायों हेतु जनसमुदाय में जनजागरूकता लायेगें । बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
