नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

बरेली,06 जुलाई। जिलाधिकारी बरेली श्री अविनाश सिंह के निर्देश के क्रम में कल नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक सुरक्षा के वैतनिक/अवैतनिक पदाधिकारियों तथा अन्य स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी-(नगर) डॉo अविनाश त्रिपाठी द्वारा फ़ीता काटकर किया गया।
उक्त कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा उप नियन्त्रक श्री राकेश कुमार मिश्र व चीफ वार्डन श्री रंजीत कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित किया गया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री विश्राम सिंह के सहयोग से अस्पताल के डॉo व अन्य स्टाफ के द्वारा रक्त कोश करने में आवश्यक समस्त व्यवस्थाएँ की गई।
उक्त अवसर पर नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियन्त्रक श्री प्रमोद कुमार डागर एवम कार्यालय स्टाफ के साथ डिविजनल वार्डन श्री शिवलेश चंद्र पांडे, श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री संजय पाठक, डिप्टी डिविजनल वार्डन श्री कवलजीत सिंह, श्री अनिल कुमार शर्मा, श्री कलीम हैदर सैफी, स्टाफ अधिकारी श्री कमलेश वर्मा, श्री अनवर हुसैन, श्रीमती गीता शर्मा, आई.सी.ओ. श्री सुनील कुमार, श्री देवेंद्र कुमार शर्मा तथा सेक्टर वार्डन श्री शंकर लाल शर्मा, श्री बृजेश कुमार पोस्ट वार्डन आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl
कल के रक्तदान कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के वैतनिक/अवैतनिक व अन्य स्वयंसेवकों द्वारा कुल – 58 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


