Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एम.एससी. (एग्रोनॉमी, एंटिमोलॉजी , पैथोलॉजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और हॉर्टिकल्चर) सत्र 2026-27 की काउंसलिंग का आयोजन 25 जुलाई को।

बरेली,21जुलाई।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा एम.एससी. (एग्रोनॉमी, एंटिमोलॉजी , प्लांट पैथोलॉजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और हॉर्टिकल्चर) प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को 25 जुलाई 2026 प्रातः 10:00 बजे कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सेमिनार हॉल में उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
काउंसलिंग मेरिट के आधार पर ओपन रैंक के अनुसार आयोजित की जाएगी तथा आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। ओपन, एएफ/पीएच/एफएफ तथा ईडब्ल्यूएस/महिला वर्ग के सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
संकायाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय समर्थ पोर्टल से भरे गए आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित प्रति, मूल अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टी.सी.), चरित्र प्रमाणपत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा प्रत्येक दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रतियां एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।
प्रवेश की पुष्टि होने पर अभ्यर्थी को उसी दिन ₹50,000 प्रवेश शुल्क ऑनलाइन अथवा डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर प्रवेश शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करें।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------