आंवला बढ़ता विकास की ओर, जनहित और समृद्धि की नई डगर पर निरंतर अग्रसर…

बरेली,27जुलाई।विगत दिवस आंवला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित लिलौर झील के ईको पर्यटन विकास कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लगभग ₹3 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना क्षेत्र के पर्यटन, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस परियोजना के अंतर्गत मल्टी पर्पज़ हॉल, फूड कोर्ट, आधुनिक शौचालय, सुंदरीकरण एवं अन्य पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे लिलौर झील को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इससे स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
-------------------------------------------------------------------------------------------
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों के संरक्षण, विकास एवं स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी। विश्वास है कि विकास कार्य पूर्ण होने के उपरांत लिलौर झील आंवला विधानसभा की एक प्रमुख पर्यटन पहचान बनेगी और दूर-दराज़ से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगी। यह जनहित एवं क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

