Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थी विशेष कुमार ने अंतिम पीएच.डी. शोध प्रस्तुति सफलतापूर्वक प्रस्तुत की

बरेली,27 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के शोध निदेशालय में आज अनुप्रयुक्त रसायन (Applied Chemistry) विभाग के शोधार्थी विशेष कुमार गंगवार ने अपने पीएच.डी. शोधकार्य “Employment of Carbonic Nanomaterials in Epidermal Maintenance” की अंतिम शोध प्रस्तुति (Final Ph.D. Submission Presentation) सफलतापूर्वक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर DRDO के Director प्रो. अरविन्द कुमार सक्सेना बाह्य परीक्षक (External Examiner) के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शोधकार्य की वैज्ञानिक गुणवत्ता, नवीनता तथा व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना करते हुए शोधार्थी से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
_शोधकार्य प्रो. के. पी. सिंह, माननीय कुलपति, एम.जेपी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के निर्देशन तथा प्रो. शरद कुमार पाण्डेय, डीन एकेडमिक्स के सह-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।_

-------------------------------------------------------------------------------------------

इस अवसर पर प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त रसायन), प्रो. आलोक श्रीवास्तव (निदेशक, शोध निदेशालय) तथा प्रो. नवीन कुमार (अपर निदेशक, शोध निदेशालय) सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
प्रस्तुत शोध में बांस, हल्दी एवं मुलेठी जैसे जैविक स्रोतों से कार्बन-आधारित नैनोमैटेरियल्स का विकास, उनका भौतिक एवं रासायनिक विश्लेषण तथा त्वचा (Epidermal) अनुप्रयोगों एवं त्वचा के लाभकारी सूक्ष्मजीवों के साथ उनकी अनुकूलता का अध्ययन किया गया। यह शोध त्वचा स्वास्थ्य, जैव-अनुकूल नैनोमैटेरियल्स तथा सतत (Sustainable) नैनोप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------