विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी एल.एल.एम. व पी एच डी के विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यकम संपन्न

बरेली,12 अगस्त। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में दीक्षारम्भ इंडक्शन कार्यक्रम एल एल एम जनरल, सेल्फ फाइनेंस एवं ह्यूमन राइट्स के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों व पी एच डी स्कॉलर के लिए यू जी सी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया

विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत किया व अपने संबोधन में कहा कि आज से आपकी ऑफिशियल एजुकेशन स्टार्ट होगी एल एल एम विधिक शिक्षा के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट का भी माध्यम है कोर्स ऑफ स्टडी और रिसर्च की जानकारी दी उन्होंने कहा कि यह समय विद्यार्थियों का सबसे महत्वपूर्ण समय है इसके उपरांत ही वह समाज को कुछ देने के लिए तैयार होते हैं और उनमें महत्वपूर्ण निर्णय की लेने की स्किल विकसित होती है इस कोर्स के उपरांत ही एक विद्यार्थी विशेषज्ञ के रूप में स्वयं को स्थापित करता है व विश्वविद्यालय परिवार , स्टेडियम, पांचाल संग्रहालय, केंद्रीय पुस्तकालय व विधि विभाग के एनवायरमेंट व कल्चर की जानकारी के साथ-साथ विद्यार्थियों के करियर की संभावना ,लीगल एंड क्लिनिक ऐड और रिसर्च एक्टिविटी ,इंटर्नशिप लघु शोध की जानकारी देते हुएं छात्रों को एक विशेषज्ञ के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। संबंधित फैकल्टी प्रो.वी के गुप्ता, प्रो.अरुण प्रकाश सिंह, डॉ शहनाज़ अख्तर ,डॉ अनुराधा यादव ,डॉ निधि शंकर व प्रेक्षा सिंह ने विद्यार्थियों से इंटरेक्शन किया व आंतरिक व मुख्य परीक्षाओं की जानकारी,व सिलेबस की जानकारी साझा की। प्राे ऑफ प्रैक्टिस पद पर नियुक्त श्री अवधेश कुमार पांडे का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो अमित सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
संपूर्ण कार्यक्रम प्रोफेसर के.पी .सिंह वाइस चांसलर ऑफ एमजेपीआरयू के संरक्षण में व विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह के निर्देशन में पूरा किया गया।
-------------------------------------------------------------------------------------------
इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉअनुराधा यादव , डॉ लक्ष्मी देवी ,डॉ प्रवीण कृष्ण चौहान , डॉ नईमुद्दीन, प्रेक्षा सिंह , डॉ प्रीति वर्मा , डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ निधि शंकर तथा रिसर्च स्कॉलर शैलेन्द्र सिंह श्रद्धा स्वरूप, एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन , रामनाथ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

