Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

डॉ.एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

बरेली,12 अगस्त। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के केंद्रीय पुस्तकालय में आज पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान, दूरदर्शी विचारों एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. पी. सिंह रहे । उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रोत्साहन के कारण ही विश्वविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक पहल हो रही हैं। कुलपति प्रो. सिंह के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक दृष्टि ने इस आयोजन को और अधिक सार्थक एवं ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. महेश सिंह द्वारा डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने डॉ. रंगनाथन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत एवं विचार आज भी इस क्षेत्र के विकास एवं मार्गदर्शन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

डॉ. महेश सिंह ने कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही विश्वविद्यालय पुस्तकालय समय-समय पर ऐसे रचनात्मक एवं स्मरणीय आयोजन कर पाने में सक्षम हो पाता है। उन्होंने कहा कि कुलपति जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं पुस्तकालय सेवाओं के प्रति उनकी रुचि इस क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

इस अवसर पर उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र एवं उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनीता जैन सहित श्री सुकुमार झा, श्री निखिल देव सिंह, डॉ. नसीम बानो, श्री सुनील दीक्षित, दिनेश, रेखा, वंदना, अरविंद, वासुदेव पाठक एवं नवीन सहित केंद्रीय पुस्तकालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके महान योगदान को स्मरण किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए पुस्तकालय सेवाओं को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाने की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। कुलपति प्रो. के. पी. सिंह एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सकारात्मक सहयोग से भविष्य में भी इसी प्रकार के शैक्षणिक एवं स्मरणीय आयोजन किए जाते रहेंगे।

डॉ. एस. आर. रंगनाथन का जीवन, उनका चिंतन एवं पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। विश्वविद्यालय परिवार कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के कुशल नेतृत्व में डॉ. रंगनाथन के सिद्धांतों को आत्मसात कर पुस्तकालय सेवाओं को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने हेतु तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------