जेपीएनआईसी को बेचकर बीजेपी ने जेपी को शर्मसार किया: विजय कुमार लाल श्रीवास्तव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने बयान जारी कर बीजेपी पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत और समाजवादी मूल्यों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेपीएनआईसी को निजी क्षेत्र में बेचकर बीजेपी ने आजादी की लड़ाई के सपनों को कलंकित किया है।

जेपी की विरासत को लेकर बीजेपी पर निशाना
विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी की लड़ाई और आजादी के बाद वर्ष 1977 में देश में हुई दो बड़ी क्रांतियों में जयप्रकाश नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मुताबिक, वर्ष 1942 के आंदोलन के बाद देश के छात्र और नौजवान उन्हें ‘भारत के लेनिन’ के नाम से संबोधित करते थे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जेपीएनआईसी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गौरव, अदम्य साहस, समाजवादी विचारों और मूल्यों से जुड़ा एक शानदार संग्रहालय बनाने का काम किया था। उन्होंने इसे देश के समाजवादी लोगों की धरोहर बताया।
-------------------------------------------------------------------------------------------
बीजेपी पर समाजवाद विरोधी होने का आरोप
सपा नेता ने बीजेपी पर लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद का विरोध करने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संपूर्ण क्रांति की विचारधारा के भी खिलाफ है।
श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी जैसी धरोहर को निजी क्षेत्र में बेचना लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनकी विरासत का अपमान है।

