कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा शिखा गंगवार को ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर किया गया सम्मानित

बरेली,03 सितम्बर। आज जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर, बरेली द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिथरी चैनपुर की छात्रा शिखा गंगवार को सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया। शिखा गंगवार ने लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

उपजिलाधिकारी सदर द्वारा छात्रा को उसकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अन्य छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं और ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
-------------------------------------------------------------------------------------------
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य उपस्थितजनों द्वारा भी शिखा गंगवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

